फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया से आर्थिक विकास को मिल रही नई दिशा : डॉ. तीर्थराज

विज्ञापन
फोटो संख्या:57 राजकीय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संस्थान सदस्य। संस्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में मेक इन इंडिया विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. तीर्थराज ने अपने व्याख्यान में मेक इन इंडिया पहल के उद्देश्यों, उसकी आवश्यकता तथा देश के आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया अभियान के माध्यम से स्थानीय एवं स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन मिल रहा है जिससे न केवल देश में उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. रेनू यादव ने कहा कि प्लेसमेंट सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारपरक जानकारी, करियर मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को सक्षम बना सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें