फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक तकनीकों से पशुपालन को बनाएं लाभकारी : डॉ. योगेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। लुवास हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 43 किसानों और पशुपालकों ने भाग लिया। केंद्र के विस्तार विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र यादव ने किसानों को विश्वविद्यालय की पशुधन विकास योजनाओं और वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि इस सहायता से किसानों को खेती के छोटे खर्चों में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कृषि और पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें