फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव भगडाना निवासी मेजर प्रवीण यादव को मिला गैलंट्री अवॉर्ड

Sun, 24 Mar 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। मेजर प्रवीण यादव निवासी भगड़ाना को भारतीय सेना की कमान ने रेड ईगल डिवीजन के तत्वावधान में प्रयागराज सैन्य स्टेशन में 19 मार्च को सेवा मेडल गैलंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। जनरल ऑफिसर कमांड एजी इन चीफ, उत्तरी कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र ने भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों को कर्तव्य से परे उनकी बहादुरी और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवा के लिए वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान दौंगड़ा अहीर के ओनरी कैप्टन पवन यादव ने बताया कि उनके दामाद मेजर प्रवीण ने अमरनाथ यात्रा शिविर के आसपास के जंगली इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान का नेतृत्व किया। इस घेराबंदी में जंगल में छिपे दो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों की गोलीबारी के बावजूद मेजर प्रवीण ने आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए घेराबंदी को फिर से समायोजित किया।
2009 में एनडीए में हुआ चयन
मेजर प्रवीण यादव भगड़ाना ने 2009 में एनडीए ज्वाइन किया तथा जून 2013 में कमीशंड मिलने पर वह मेजर के पद पर पहुंचे। उनके पिता भी सेना में ओनरी लेफ्टिनेंट के पद से रिटायर्ड है व उनके दादा नायक हजारी लाल 13 कुमाऊं में तथा 1962 के युद्ध रेजांगला में भाग लिया था। इस उपलब्धि पर भगड़ाना गांव से सूबेदार अशोक यादव, हवलदार जगमाल, राजबाला यशवंत, त्रिलोक सोनी, कुमार, डॉ. बबली यादव, प्रेम सहित अनेक लोगों ने खुशी जाहिर कर मेजर प्रवीण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें