धारूहेड़ा। एम2 काउंटी हाइट्स सोसाइटी में प्रबंधन की ओर से मेंटेनेंस की राशि हर साल बढाई जा रही है मगर सुविधा नहीं है। आरडब्ल्यूए ने बिल्डर को 20 सूत्रीय मांगों की सूची सौंपी थी जिस पर कार्य करने का जनवरी 2026 तक आश्वासन दिया गया था। प्रबंधन व आरडब्ल्यू ने सोसाइटी के क्लब, टावर और सोसाइटी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई ऐसी गंभीर कमियां पाई गईं। क्लब हाउस की दीवार व छत से प्लास्टर गिर रहा है व एसटीपी से पार्क में दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। संवाद