फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी : मंजु

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आत्महत्या-प्रतिरोध जागरूकता सत्र ‘आप अकेले नहीं हैं’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. कुमारी मंजु फोगाट ने मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और संकट के समय अपनों से बातचीत बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भावनात्मक परेशानी के समय परिवार, मित्रों और शिक्षकों से संवाद बनाए रखना जरूरी है। समय पर सहायता और उचित मार्गदर्शन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नवीन कुमार ने अतिथियों, वक्ता, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. सुमन रानी, डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. अर्चना कुमारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें