महेंद्रगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर महेंद्रगढ़ में बुधवार रविदासिया समाज की बैठक राज्य कार्यकारिणी संरक्षक रामनारायण चरखी दादरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रविदासिया समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय आरक्षण में वर्गीकरण पर गहन चर्चा की गई, चमार रेजिमेंट की बहाली, 85वां संविधान संशोधन लागू करवाना, फैमिली आईडी की समस्या दूर करना, एचकेआरएन की भर्ती को बंद करके सरकारी नौकरी देने व समाज की समस्याओं पर गंभीर चिंतन हुआ तथा एक रणनीति बनाकर संघर्ष करने की ऐलान किया गया।
इस मौके पर समाज की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जिला प्रधान महिपाल चौहान, जिला उप प्रधान विजय चौपड़ा, सचिव रामानंद को नियुक्त किया गया। वहीं युवा कार्यकारिणी में विकास कुमार बचीनी को जिला युवा प्रधान, सनी कुमार को उप प्रधान, मनोज कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है। महिला जिला प्रधान रेणु बागोतिया को नियुक्त किया गया।
रामनारायण ने बताया कि रविदास समाज द्वारा भिवानी में 25 अगस्त को राज्य स्तरीय महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत को की सफलता के लिए महेंद्रगढ़ में गांव-गांव अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने का आह्नान किया जाएगा। इस अवसर पर महावीर प्रसाद, रामानंद, फूलचंद, गणेश, राजपाल, विजय, छत्रपाल, सहीराम, दिलबाग सिंह, करण सिंह उपस्थित रहे।