फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: अंधड़ में बुजुर्ग दंपती पर गिरी दीवार, 16 घंटे दबे रहे, महिला की मौत, वृद्ध की हालत गंभीर

Thu, 08 Jun 2023 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव देवनगर में हादसा हुआ है। बुजुर्ग दंपती 16 घंटे दबा रहा। चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
गांव देवनगर में गिरी दिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव देवनगर (चामधेड़ा) में मंगलवार को आए अंधड़ से पशुओं के टिन शेड की दीवार गिर गई। बुजुर्ग दंपती लगभग 16 घंटे दीवार के नीचे दबा रहा। बुधवार सुबह 9 बजे पता लगने पर उन्हें बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया और बुजुर्ग को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव देवनगर निवासी दलीप सिंह (62) ने कुआं पर पशुओं के लिए टिन शेड बनाया हुआ है। उसके अंदर पशु बांधते हैं और तूड़ा भी वहीं डाला हुआ है। मंगलवार की शाम को क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ बारिश आ गई। इस दौरान दलीप सिंह और उसकी पत्नी रोशनी टिन शेड के नीचे खड़े थे। अंधड़ की वजह से दीवार और तूड़ा उन पर आ गिरा। दंपती पूरी रात उनके नीचे दब रहा। परिजनों की इसकी जानकारी नहीं लगी।

बुधवार की सुबह वहां से खेत में फसल देखने गए एक किसान ने पशुओं की आवाज सुनी तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। बुजुर्ग दंपती दीवार के नीचे दबा हुआ था। इसकी सूचना उसने परिजनों एवं ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने उनको बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुजुर्ग दलीप सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे दिनेश कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें