फोटो संख्या: 54 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में विजेता विद्यार्थी स्
कनीना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना के खेल परिसर में तीन दिवसीय जिलास्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। अंडर- 14,17 व 19 आयुवर्ग के लड़के व लड़कियों के मुकाबले होंगे। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान मुख्य अतिथि व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए संतोष चौहान ने बताया की विद्यार्थी के जीवन में खेल अनुशासन संघर्ष का महत्व बढ़ाते है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया की जो विद्यार्थी अपने जीवन में खेल को शामिल करता है वह हार-जीत से आगे बढ़कर जीवन जीता है। आगे बढ़ता रहता है।
अंडर- 19 आयु वर्ग के लड़कों में पहले स्थान पर महेंद्रगढ़ व दूसरे स्थान पर कनीना की टीमें रही। जबकि अंडर- 17 में पहले कनीना विजेता व नारनौल की टीम उप विजेता रही। अंडर-14 लड़कों में में कनीना की टीम विजेता व नांगल चौधरी की टीम उप विजेता रही। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी स्टाफ कि ओर से प्राचार्य जयपाल, एसएमसी व स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ खिलाड़ी उपस्थित रहे।