संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने बुधवार को पुल बाजार के पास गली में जुआ खेलते हुए आठ लोगों को काबू किया। जिसके पास से पुलिस ने 1 लाख 69 हजार 370 रुपये की राशि व ताश के पते बरामद किए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफतार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शहर थाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली की पुल बाजार स्थित कंप्यूटर सेंटर वाली गली में कुछ लोग सरेआम पैसों से दाव लगाकर जुआं खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंची तो कुल आठ लोग सरेआम पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेलते हुए दिखाई दिए। जोकि पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही काबू कर लिया। जिनमें सुखचैन निवासी निजामपुर रोड, विपिन निवासी चांदुवाडा, मोहित उर्फ प्रवीन कुमार निवासी मोहल्ला चांदुवाडा नारनौल, बीर सिंह निवासी मोहल्ला मिश्रवाडा नारनौल, नितिन निवासी मोहल्ला संघीवाडा नारनौल, रमन कुमार निवासी मोहल्ला किला रोड नारनौल, सुनील कुमार निवासी मोहल्ला पुरानी सराय तथा संजय निवासी कोजिंदा शामिल है। पुलिस ने उक्त लोगों के पास से कुल एक लाख 69 हजार 370 रूपये बरामद किए। इनमें आरोपी सुखचैन से 4500 रुपये, विपिन से 2200 रुपये, प्रवीण से 2500रुपये, बीर सिंह से 1300 रुपये सहित अन्यों से कुल 1 लाख 69 हजार 370 रुपये व 104 पत्ते ताश बरामद किए। पुलिस ने शहर थाना नारनौल में जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उक्त सभी को गिरफ्तार कर लिया।