फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलताजपुर फीडर से ट्रांसफार्मर का तेल एवं अन्य सामान चोरी - एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। गांव कुलताजपुर में गत दिनों अज्ञात चोर एपी फीडर के ट्रांसफार्मर का तेल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ मुकेश की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में निगम के एसडीओ ने बताया कि गत 23 अप्रैल की मध्य रात्रि को अज्ञात चोर गांव कुलताजपुर में एपी फीडर के ट्रांसफार्मर का तेल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इससे निगम को 99863 हजार रुपये का नुकसान हो गया। इसलिए उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे विभाग की क्षतिपूर्ति को दर्ज करके विभाग को सूचित कर उक्त सप्लाई का दोबारा सुचारू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें