संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांदी की कंप्यूटर लैब से अज्ञात चोर विभिन्न सामान चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत स्कूल प्राचार्य ओमप्रकाश ने सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक अनुराधा द्वारा उसे शिकायत मिली कि कंप्यूटर लैब पर लगा ताला बदला हुआ है। जिसकी चाबी उसके पास नहीं थी। इस पर 25 अप्रैल को स्टाफ सदस्यों व चौकीदार के साथ लैब के ताले को खुलवाया गया। जिसमें एक सीपीयू, एक स्पीकर सैट, एक कीबोर्ड, एक डिजिटल बोर्ड वेब कैमरा, डिजिटल बोर्ड के दो पैन, डिजिटल बोर्ड की चाबी, दो माउस गायब मिले। जिन्हें कोई अज्ञात चुरा कर ले गया। इसलिए अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई कर सामान का पता लगाकर सामान बरामद करवाया जाए। प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।