फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीबपुर जेल में बंदी से बरामद किया मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जेल में बुधवार को अभियान के दौरान एक बंदी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया। बंदी ने पूछताछ के दौरान दो बंदियों के नाम मोबाइल प्रयोग के लिए उजागर किया। जेल कर्मचारी ने इसकी शिकायत महाबीर चौकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। जिला जेल में पिछले तीन महीनों चार मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।  बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार,  जेल अधीक्षक रामनिवास,  उप अधीक्षक सरवर सिंह तथा सहित अन्य जेल  अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ  संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।  तलाश के दौरान ब्लॉक नंबर 2 की बैरक नंबर 5 में बाथरूम के अंदर एक सेमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद किया। इसके अलावा एक सिम तथा फोन चार्ज के लिए उपयोग किए जाने वाला एक सेटअप बॉक्स भी बरामद किया। विचाराधीन बंदी मनीष से मोबाइल बरामद हुआ है। जब अधिकारियों ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने विचाराधीन बंदी तूफान सिंह  तथा योगेश का नाम भी लिया। उसने बताया कि यह फोन उन दोनों के द्वारा प्रयोग किया गया था। इसकी शिकायत महाबीर चौकी में दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस की ओर से मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाल कर गहराई से छानबीन की जाएगी। ---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें