फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैनों को जान से मारने की नीयत से ठेके में लगाई आग - पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर तीन के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव गोद स्थित शराब के ठेके में अज्ञात युवकों ने सेल्समैनों को जान से मारने की नीयत से ठेके में आग लगाने का मामला सामने आया है। सेल्समैन ने इसकी शिकायत गहली चौकी पुलिस में दी है। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह जगदीश वाईंस शराब ठेका गोद पर सेल्समैन की नौकरी करता है। 24 फरवरी को वह और उसके गांव का कर्ण सिंह ठेका के अंदर ताला लगाकर बैठे थे कि करीब 9.30-10.00 बजे तीन युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर बैठकर ठेके पर आए। जिनके हाथों में पेट्रोल से भरी बोतले थी। उन्होंने कहा कि 21 तारिख को तो तुम बच गए थे और तुमने हमारे साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया यह ठीक नहीं किया। इसके बाद उन्होंने बोतलों से पेट्रोल ठेके के अंदर डाल दिया और उन्हें जान से मारने की नीयत से ठेके मे आग लगा दी। आग से उनका दम घुटने लगा। उन्होंने कड़ी मुश्किल से ठेके के पीछे वाले गेट से निकलकर अपनी जान बचाई। ठेके में आग लगने के कारण करीब पांच-छह लाख का नुकसान हो गया। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर उक्त युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें