नारनौल। गांव दनचौली राजपूत में अज्ञात चोर गांव रास्तों की नालियों पर लगे लोहे जाल चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत ग्राम सचिव ने सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोरी की लिखित सूचना पूर्व सरपंच सतीश कुमार ने निजामपुर खंड ग्राम सचिव सुनील कुमार को दी। ग्राम सचिव ने यह शिकायत सदर थाना पुलिस में दी। जिसमें बताया कि रविवार को अज्ञात चोर दनचोली राजपूत गांव में क्रॉसिंग रास्तों की नालियो पर रखे करीब 16 लोहे जाल चुरा ले गए। इससे पहले भी एक लोहा जाल अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। उस समय किसी ग्रामीण के जागने के कारण चोर पिकअप गाड़ी सहित मौके से भाग गए थे। पुलिस ने ग्राम सचिव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।