फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह साल के बच्चे ने अवैध हथियार से की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारह साल के बच्चे ने अवैध हथियार से की खुदकुशी -पुलिस ने आत्म हत्या का मामला दर्ज कर षव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भेजा -मामला पिनगवां थाने के गांव मामलीका का है संवाद न्यूज एजेंसी पिनगवां     स्थानीय थाने के गांव मामलीका में एक 12 वर्षीय युवक द्वारा अवैध हथियार से खुद को गोली मार कर आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्षी की  षिकायत पर आत्म हत्या का मामला दर्ज कर षव का पोस्टमार्टम कराने अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।    गांव मामलीका निवासी जैकम ने बताया कि उनके गांव के आसर और उसकी पत्नी नाजरीन में आपसी मन मुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से काफी समय से अपने पीहर में रह रही थी। दो दिन पहले की गांव के प्रमुख लोग महिला के गांव आली पहुंचे और दोनो पति पत्नी का राजीनामा कराकर नाजरीन को गांव मामलीका ले कर आ गये।    नाजरीन ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने आदि की षिकायत पिनगवां थाने में पहले ही दे रखी थी। बृहस्पतिवार को दोनो दंपति सुबह पिनगवां थाने में राजीनामा लिखने जा रहे थे। जब वे गांव से थोड़ा ही दूर निकलने तो उनको सूचना मिली की उसके 12 साल के कायम ने अपने आप को गोली मार ली है। दंपती वापिस घर आये उन्होने इसकी तुरंत गांव के लोगों और पुलिस को सूचना दी।      पिनगवां थाना प्रभारी तरूण दहिया ने बताया कि मामले की तफसीस की गई है। जिससे साफ हो गया है कि मृतक ने खुद को अवैध हथियार से गोली मारकर आत्म हत्या की है। इस बारे मंे पडौसी षौकीन के ब्यान पर आत्म हत्या का मामला दर्ज किया गया है। षव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें