फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर ने बाड़े में घूसकर 45 भेड़ बकरियों खाकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
गांव धानोता में मृत अवस्था में पड़ी भेड़े - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। गांव धानोता में सोमवार की रात जंगली जानवरों ने बाड़ों में बंधे भेड़ बकरियों पर हमला बोल दिया। जंगली जानवर ने लगभग  45 भेड़ बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। ये भेड़ बकरियां दो तीन मालिकों की थीं। जिसकी उन्होंने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि को कोई जंगली जानवर आया तथा अलग-अलग घरों के बाड़ों में बंधी करीब 45 भेड़-बकरियों को काट खाया। जिसे अधिकांश भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि अनेक घायल अवस्था में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस एरिया में तेंदुए, जरख एवं अन्य कई जंगली जानवर घूमते रहते हैं। संभवत: उन्होंने ने ही रात्रि को अंधेरे में भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग एवं वन्य जीव जंतु कल्याण विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें