फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे कमाने का झांसा देकर ठगे 67 हजार रुपये, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक निजी कंपनी द्वारा धोखाधड़ी कर एक युवक से 67 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कंपनी के खिलाफ महावीर चौकी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नीरपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि एमएलएम कंपनी ने उसके अलग-अलग बैंक खातों से 30 हजार व 37 हजार रुपये फर्जी तरीके से अपने खाते में डलवा लिये। कंपनी ने उसे अपनी एप से यूट्यूब की ऐड को लाइक कर अपलोड करने से पैसे कमाने का सांझा देकर पैसे ऐठ लिये। मगर उसे पैसे वापस नहीं मिले। 22 जून 2021 को 50 हजार का विड्रोल भी लगा था, परंतु कंपनी ने उस पर भी रोक लगा दी। इस प्रकार कंपनी ने उससे फर्जी तरीके से कुल 67 हजार ऐठ लिये। इस पर पीड़ित ने कंपनी के खिलाफ महावीर चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें