मंडी अटेली। रेवाड़ी फुलेरा रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गांव नांगल निवासी पंकज रविवार देर शाम घर से अटेली किसी कार्य से गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा परिजन चिंतित हो उठे सुबह होने पर पता लगा कि पंकज का शव रेवाड़ी फुलेरा रेलवे लाइन पर गांव तोबड़ा समीप पड़ा हुआ था। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि पंकज की गत डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।