नारनौल। अटेली में शराब ठेके पर उधार में शराब न देने केेेे लेकर विवाद हो गया। शराब न मिलने पर आरोपी 70 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गया। शिकायत पर अटेली थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांटी निवासी रविंद्र सिंह शराब के ठेके पर सेल्समैन है। मंगलवार की देर शाम ठेके पर सोनू उर्फ तीर्थराज निवासी सैदपुर और दीनदयाल आए। दोनों ने उधार में शराब की मांग की। इस पर सेल्समैन ने देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी गाली गलौच करने लगे और शराब की बोतल उठाकर तोड़ दी। आरोपी ठेके से 70 हजार रुपये लेकर भाग गए।