फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी के पास से मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला जेल में बंदी के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च की सुबह करीब सात बजे जेल की गिनती खोलने के बाद डीएसपी कुलदीप सिंह की अगुवाई में सहायक अधीक्षक जेल मोहन सिंह की उपस्थिति में गारद ने ब्लॉक नंबर एक की बैरक एक की तलाशी ली। इस दौरान बंदी अमित निवासी मोहनपुर के बिस्तर में मोबाइल, बैटरी व डाटा केबल बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने मोबाइल की कॉल डीटेल निकलवाने के लिए कहा है। जिससे मोबाइल का किसी अन्य ने प्रयोग किया हो तो कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें