नारनौल। वकीलों के विरोध के चलते हाईकोर्ट के जज का दौरा मंगलवार को टल गया। जज को वार्षिक निरीक्षण पर नारनौल कोर्ट में आना था।
बता दें कि जिला बार एसोसिएशन नारनौल, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं समेत अन्य पिछले एक माह से सरकार के प्रस्तावित संशोधनों व प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। लोगों की मांग हैं कि जिले का नाम नारनौल पर किया जाए और जिला मुख्यालय नारनौल स्थानांतरित ना किया जाए। वकील सेशन डिवीजन नारनौल के विभाजन के प्रयास का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर नौ और 10 मार्च को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वार्षिक निरीक्षण पर नारनौल आना था। इसका वकीलों ने बहिष्कार करने का फैसला लिया था। वकीलों के अनुसार मंगलवार को जज का दौरा टल गया है।