नारनौल। नारनौल की रात एक बार फिर से सर्द होती जा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन, सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बनी रही। 10 जनवरी को अधिकतम 15.0 व न्यूनतम तापमान 5.4 डिगी रहा था। 11 जनवरी को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढोतरी के साथ 20 पर पहुंच गया।
बता दें कि पिछले सप्ताह बारिश होने से रात के तापमान में सुधार हुआ था। लेकिन, शनिवार से रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना के कारण रात के तापमान में गिरावट होगी। वहीं अलसुबह/देर रात धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि 13 व 14 जनवरी को राज्य के कहीं- कहीं आंशिक बादलवाई भी संभावित। रविवार की रात शीतलहर चलने से रात में लोगों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह मौसम साफ होने और अच्छी धूप होने से लोगों को राहत मिली। 9 जनवरी को अधिकतम 15.8 व न्यूनततम तामपन 10.5 डिगी था। वहीं 10 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आई। लेकिन, न्यूनतम में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 10 जनवरी को अधिकतम 15.0 व न्यूनतम तापमान 5.4 डिगी रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढोतरी के साथ 20 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा।
------------------
नारनौल का तापमान ऐसे गिरता चला गया
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम (डिग्री)
4 जनवरी -24.0 - 9.4
5 जनवरी -20.0 - 12.5
6 जनवरी -16.5 - 13.2
7 जनवरी -19.5 - 10.6
8 जनवरी -15.0 - 9.4
9 जनवरी -15.8 -10.5
10 जनवरी -15.0 -5.4
11 जनवरी -20.0 -3.0