नारनौल। जिले में हरियाणा ग्राम सचिव की परीक्षा शुरु हो गई। परीक्षा के लिए जिले में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह सेंटरों पर परीक्षार्थी पहुंचे। सेंटर पर वीडियोग्राफी,थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइज और मास्क लगाने के बाद अंदर जाने दिया गया। नारनौल में सुबह कोहरा होने और सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी ओर सभी सेंटरों पर पुलिस के कड़े इंतजाम थे। वहीं ट्रैफिक एसएचओ को यातायात के सुचारू रूप से चलाने के निर्देश है। शहर के भीतरी व बाहरी नाकों पर भी पुलिस की ड्यूटियां लगाई गई हैं। परीक्षार्थियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।