फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू अटेली-न्यू किशनगढ़ के लिए दुनिया की पहली डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
अटेली में रेल को झंडी दिखाते । - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल/अटेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के 306 किलोमीटर लंबे न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड को देश के नागरिकों को समर्पित किया। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं स्थानीय स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, सांसद धर्मबीर सिंह, अटेली के विधायक सीताराम तथा नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने इस कंटेनर को न्यू अटेली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम के लिए रेलवे की तरफ  से स्टेशन पर दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि यह कोरिडोर विकास का कोरिडोर है। इससे माल ढुलाई को गति मिलेगी। भविष्य में इस क्षेत्र में और अधिक व्यावसायिक गतिविधियां होंगी तथा लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को यह नए वर्ष की सौगात दी है। पश्चिमी समर्पित मालवहन गलियारे (वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) का न्यू रेवाड़ी से न्यू मदार खंड हरियाणा के महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में लगभग 79 किलोमीटर में बना है। वहीं राजस्थान के जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर जिलों में लगभग 227 किलोमीटर में स्थित है। इस रूट पर यहां तक नौ नए डीएफसी स्टेशन शामिल बनाए गए हैं। राजस्थान व हरियाणा में न्यू डाबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पचार मलिकपुर, न्यू सकून और न्यू किशनगढ़-क्रासिंग स्टेशन रेवाड़ी, न्यू अटेली और न्यू फुलेरा जंक्शन स्टेशन हैं। अब इस खंड के शुरू होने से राजस्थान और हरियाणा के रेवाड़ी-मानेसर, नारनौल, फुलेरा और किशनगढ़ इलाके में स्थित विभिन्न उद्योगों को लाभ होगा। यहां पर निर्बाध गति से माल की ढुलाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें