नारनौल। सिटी थाना एरिया में मूल धन को दो गुणा करने के नाम पर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला आया है। पुलिन विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला सलामपुर निवासी सुनीता देवी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि पति रामौतार सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार चलाता है। पीड़ित की पड़ोसी हुकम सिंह से अच्छी जान पहचान है। आरोपी ने बताया था कि किंगफिशर 5 से 7 साल के अन्दर पैसे दोगुणा करके देती है। हुकम सिंह ने स्कीम के बारे में भी बताया। पति ने कंपनी के नारनौल आफिस सुभाष पार्क आठ नवंबर 2016 को 12 लाख रुपये तीन साल छह महीने के जमा करा दिया। लगभग छह माह बाद शिकायतकर्ता के पति को पैसों की जरूरत हुई तो कंपनी 2 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने पैसे अवधि पूरे होने पर लगभग मई 2020 में 10 लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने कोविड -19 माहमारी के कारण लॉकडाउन होने का बहाना बनाया और कहा कि लॉकडाउन खुलने पर रकम ब्याज के साथ मिलेगी। जब लॉकडाउन मे कुछ रिहायत दी गई तो पीड़ित ने ब्याज समेत पैसे मांगे। इस पर आरोपी पति को आजकल में पैसे देने के नाम पर झूठा आश्वासन देते रहे। पीड़िता के पति को दोषी पर कुछ संदेह हुआ। किंगफिशर के आफिस गया तो पता चला की कम्पनी पैसों की लेनदेन नहीं कर रही थी और उक्त कम्पनी का आफिस नारनौल शहर से भाग गया है। इस पर पीड़ित एजेंट हुमक सिंह के यहां पर गया। इस पर आरोपी ने बदसलूकी की और धमकी दी की घर पर दोबारा पैसे मांगने आया तो पुलिस में केस दर्ज करवा दूंगा। इसके बाद आरोपी एक शिकायत पुल बाजार पुलिस चौकी नारनौल में दी हुई है, जिसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पीड़िता ने इसकी शिकायत डीजीपी को भेजी थी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।