फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर जारी, धूप खिलने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ठंड का कहर जारी है। धूप खिलने और तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के बावजूद ठिठुरन कम नहीं हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण लोग दिन में जहां धूप सेकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में एक दो दिन में परिवर्तनशील होने की संभावना है। रविवार को आसमान में हलके बादल भी छाने शुरू हो गये है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान घटता बढ़ता रहता है। ठंड बढ़ते ही लोग बादाम, छुआरा, मुनाका, काजू और अखरोट की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। ड्राई फ्रूट के अलावा गजक, रेवड़ी, मूंगफली खूब खरीद रहे है। वहीं गर्म कपड़ों की बाजार में बाहर आई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें