फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद न्यूनतम पारा में मामूली सुधार, पहुंचा 2.2

विज्ञापन
अस्पताल की ओपीडी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। जिले में लगातार सर्दी रिकार्ड तोड़ रही है। हालांकि पांच दिन बाद रात के पारे में मामूली सुधार हुआ है। बीती रात का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री से.रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। नारनौल में रविवार से लगातार पारा नीचे जा रहा है। अभी और भी पारा गिरने की संभावना बनी हुई है। लगातार पाचवें दिन भी शीतलहर से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि राहत की बात यह हैं कि तीन दिन से कोहरे का असर कम होने के कारण सुबह धूप निकलने से राहत मिल रही है। लोग घरों से बाहर निकले और पार्कों में खिली धूप का आनंद उठाया।मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड बढ़ने की और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। वीरवार को न्यूनतम 2.6 और अधिकतम 17.5 डिग्री से. था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें