नारनौल। इंटरनेट से 25 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार छिलरो निवासी सौरव कुमार के खाते से पांच अगस्त को किसी ने उसके बैंक बैंक खाते से करीब 25 हजार दो अलग- अलग ट्रांजेक्शन द्वारा निकाल लिए। साइबर सेल की जांच में मामला सही मिलने पर पुलि स ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।