नारनौल। नारनौल-रेवाड़ी एनएच पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुवानी निवासी मनोज धारुहेडा में एक निजी कंपनी में काम करता था। वीरवार की रात करीब 11 बजे कंपनी से बाइक से घर लौट रहा था। रेवाड़ी-नारनौल एनएच पर बाछौद के पास एक ट्राला की चपेट में आ गया। हादसे में घायल मनोज को लोगों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।