नारनौल। जिले में तीन दिनों से ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कोहरा छाने से नारनौल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड व कोहरा बढ़ने ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंड व कोहर का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इससे धुंध व कोहरा ओर अधिक गहरा सकता है। सुबह धुंध के कारण दृश्यता कम होने के कारण वाहन रेंगते रहे।
--
ऐसे गिरा पारा
10 दिसंबर - 29.0 - 10.8
11 दिसंबर - 26.8 -10.2
12 दिसंबर - 27.0 - 12.3
13 दिसंबर - 23.0- 07.3
14 दिसंबर-20.0- 6.0
15 दिसंबर 13.2-5.4