नारनौल। जिले में शनिवार की सुबह 23 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1970 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 1542 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 427 केस अभी भी एक्टिव हैं।
शनिवार की सुबह नारनौल, नांगल चौधरी और अटेली एरिया में कोरोना के केस आए हैं। डॉक्टरों की टीम मरीजों की जानकारी लेकर उनके संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग करेगी। जिले में चार सितंबर तक 94804 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 56575 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई थी।