नारनौल। जिले में शुक्रवार को 46 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1948 हो गई है। भी तक जिले में कुल 1506 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 395 केस अभी भी एक्टिव हैं।
शुक्रवार को सुबह आए मामलों में नारनौल, नांगलच चौधरी और अटेली क्षेत्र से अधिक केस आए हैं। जिले में 3 सितंबर तक 94426 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 56245 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। 1152 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।