फोटो नंबर-02पीजी कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि। स्रोत: सं
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर भूवैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष जयपाल सिंह की देखरेख में किया गया। मुख्य अतिथि सहायक खनन अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला खनिज संपदा के लिहाज से काफी समृद्ध है और भूविज्ञान के क्षेत्र में युवाओं के लिए व्यापक करियर संभावनाएं हैं। मौके पर उपप्राचार्य डॉ. हवा सिंह और डॉ. नरेश कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संवाद