फोटो संख्या: 68 शहर में पैदल यात्रा के दौरान लोगों से मिलते कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह।
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी ने वीरवार को शहर में पैदल यात्रा कर व्यापारियों व आमजन से मुलाकात कर वोट की अपील की। वीरवार शाम चार बजे कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने शहर की अनाज मंडी से पैदल यात्रा शुरू की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर क्षेत्र में विकास कार्याें की दोबारा से बहार आएगी। पैदल यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ रहे। शहर के रेलवे रोड, बालाजी चौक, सब्जी मंडी, आजाद चौक होते हुए मोहल्ला सैनीपुरा में जन सभा कर समाप्त की गई। कांग्रेस को लगातार जन समर्थन मिल रहा है जिससे उसका जनाधार बढ़ता जा रहा है। भाजपा के पिछले दस सालों में प्रदेश विकास के मामले में लगातार पिछड़ता गया। कांग्रेस के समय जो योजनाएं शुरू की गई थी वह भी पूरी नहीं हो पाई। भाजपा के दस सालों की योजनाओं ने आमजन को परेशान करने के अलावा धरातल पर कोई काम तक नहीं किया। इनकी घोषणाएं कभी धरातल पर ही नहीं उतर पाई। इनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है ऐसे में लोग जब इनसे सीधे सवाल करते हैं तो भाजपा के नेता जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं। भाजपा की लचर योजनाओं के कारण महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र लगातार विकास के पिछड़ता गया। कांग्रेस की सरकार आने पर क्षेत्र में 36 बिरादरी के हितों में योजनाएं बनाकर समान रूप से विकास कराया जाएगा।