फोटो नंबर-06अटेली में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ठाकुर अतरलाल व अन्य। संव
मंडी अटेली। प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में धनौंदा गांव में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि अतरलाल ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हर युग में संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस दौरान कैलाश सेठ, दिनेश पंच, पवन कुमार, ओमप्रकाश यादव, मदनपाल, नरेंद्र यादव व बीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद