नारनौल। सैनी सभा नारनौल के तत्वावधान में 92वां स्थापना दिवस व महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह 14 जनवरी को नजदीक बस स्टैंड के प्रांगण में धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह को भव्य रूप देने के लिए सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि कमलेश सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद, समारोह अध्यक्ष प्रोफेसर फूल सिंह सैनी अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी विद्यालय हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, दीप प्रज्वलित कर्ता नरेश सैनी डेयरी फार्म एवं मिष्ठान भंडार इंदिरा कॉलोनी नारनौल रहेंगे। संवाद