फोटो संख्या:77- मोहल्ला कुम्हारान में महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित करते
महेंद्रगढ़। प्रजापति समाज सुधार सभा ने महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोकर मल पाली ने की, लालाराम मुख्यातिथि थे। रतिराम टांक ने सशक्त समाज निर्माण का आह्वान किया। डीपी वर्मा व तेजपाल प्रजापति ने शिक्षा, संस्कार, संगठन और सामाजिक एकता पर जोर दिया। तेजपाल प्रजापति ने महेंद्रगढ़ में महाराजा दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग की। संवाद