महेंद्रगढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार की तरफ से गायत्री चेतना केंद्र आकोदा में महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व वीरवार को सुबह सुबह 8 बजे 251 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा गायत्री चेतना केंद्र आरंभ होकर आकोदा की ढ़ाणी, गांव की फिरनियों से होते होते हुए वापस गायत्री चेतना केंद्र पर पहुंची। डीजे के साथ महाकाल की झांकी भी निकाली गई। महाकाल में महिलाएं भगवान के भजनों पर झूम रही थी। वैद्य बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 8 मार्च को महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा की जाएग। इस मौके पर शांतिकुंज की टोली द्वारा नौ कुंडीय यज्ञ सम्पन्न करवाया जाएगा। महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा में आसपास के अनेक ग्रामीण हिस्सा लेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आहवान किया अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ उठाए।
इस मौके पर अतर सिंह पालड़ी, बुधराम, सतबीर सिंह, प्रताप सिंह, रामस्वरूप सिंह, होशियार सिंह, लाल सिंह, नरेश शर्मा, रामचंद्र, खुशीराम, सुरेंद्र सैन, संजय, सुरेश, सत्यवीर, धर्मवीर, बुधराम, हरीश, कुशाल गुप्ता सहित अनेक माहिलाएं मौजूद रही। इस मौके पर अतर सिंह यादव पालड़ी, बुधराम, सतबीर सिंह, प्रताप सिंह, रामस्वरूप सिंह, होशियार सिंह लाल सिंह, नरेश शर्मा, रामचंद्र, खुशीराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।