फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 9 मार्च को दक्षिणी हरियाणा में प्रवास पर रहेंगे

Fri, 08 Mar 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हरियाणा भाजपा ने अपनी तैयारियों को और तेज किया है। इसी के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 9 मार्च को दक्षिणी हरियाणा में प्रवास पर रहेंगे और इस दिन वो महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद कलस्टर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने वीरवार को महेंद्रगढ़ आवास जयराम सदन पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिला के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास स्थित खेल स्टेडियम में सुबह दस बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महेंद्रगढ़- भिवानी लोकसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा संयोजक शंकर धूप्पड़ ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश को तीन कलस्टर में बांटा गया है। इन कलस्टर में प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। 9 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पहले महेंद्रगढ़, उसके बाद गुरुग्राम तथा अंत में फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार मैहता, उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज, महामंत्री अमित मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, दिनेश यादव, कुलदीप शर्मा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें