फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साधकों को ध्यान का अभ्यास करवाया

Mon, 17 Jun 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव रसूलपुर में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। पहले दिन महिलाओं के साथ काफी संख्या में पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सरपंच सत्यवीर सिंह ने सुबह 4.30 बजे दीप जलाकर किया। इसका समापन 20 जून को किया जाएगा। शाखा प्रभारी व योगाचार्य सतीश आर्य ने साधकों को विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन आदि आसनों एवं दीर्घ श्वसन का अभ्यास करवाया। योगाचार्य वेदपाल शास्त्री ने कहा कि आजकल के भागदौड़ व तनावयुक्त माहौल में अपनी जीवन शैली को संवारने में योग की अहम भूमिका है। ऐसे में लोगों को स्वस्थ व मजबूत रहने के लिए नियमित तौर पर योग का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर में नियमित योग अभ्यास के साथ योगिक षट्कर्म, यौगिक आहार व स्वस्थ दिनचर्या के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें