फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- निजी स्कूल सीगडा में विद्या​र्थियों को यातायात  के प्रति जागरूक करते निरीक्षक न
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यातायात थाना की पुलिस टीम ने निजी स्कूल सिगड़ा में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। यातायात निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने, धीमी गति से वाहन चलाने के साथ सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी गलतियों से सड़क दुर्घटना में कई लोग मारे जाते हैं। टीम ने वहां पर मौजूद सभी को नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन किसी डर या भय से नहीं, बल्कि मन से करें। सभी लोग सड़क पर यात्रा करते समय नियमों का पालन करना शुरू कर दें तो निश्चित रूप से घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग जाएगी।
युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए जिला महेंद्रगढ़ को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया और कहा कि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई और इससे होने वाली आर्थिक एवं स्वास्थ्य गत समस्याओं से लोगों को अवगत कराया साथ ही नशा न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें