फोटो नंबर-19छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। ट्रैफिक एसएचओ निरीक्षक नरेश कुमार और उनकी टीम के द्वारा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढ़ाना में बच्चों को वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया।
यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, गाड़ी को अपनी सीमित गति से चलाएं और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। इस दौरान स्कूलों के बस चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों को समझाया गया कि अपनी गति सीमा में ही वाहन चलाएं, सीट बेल्ट का उपयोग करें, शराब पीकर वाहन ना चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।