फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया

Wed, 03 Jan 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सतनाली आईटीआई में विद्या​र्थियों को जागरुक करते पीएसआई रामलखन।
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतनाली में साइबर अपराध को रोकने के संबंध में सतनाली थाना की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। पीएसआई रामलखन बताया कि मोबाइल पर बगैर पुष्टि किए किसी को भी अपना महत्वपूर्ण डाटा शेयर न करें। मैसेज, मेल आदि के मध्यम आय अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए अनेक उदाहरण देकर समझाया। हमें निजी जानकारी, बैंक संबंधित जानकारी या ओटीपी किसी को भी नहीं बताना चाहिए। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करें। साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर या नजदीकी थाना/चौकी में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापस आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें