फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया

Sat, 24 Aug 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10सिहमा कॉलेज में क्षय रोग के प्रति विद्या​र्थियों  को जागरूक करते सुदेश कुमार। स्त
विज्ञापन
सीहमा। राजकीय महाविद्यालय सीहमा में रेड क्रॉस के तत्वाधान में उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने गया।
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू सुदेश कुमार व सुमिन ने कहा कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। इससे प्रति वर्ष लगभग 1.5 मिलियन लोग काल के गाल में समा जाते हैं। पूरे भारत में भी यह बीमारी एक बहुत बड़ी समस्या है। क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। टीबी रोग के प्रति लोगों में जानकारी का अभाव है। क्षय रोग सुप्त व सक्रिय अवस्था में होता है। सुप्त अवस्था में संक्रमण तो होता है, लेकिन टीबी का जीवाणु निष्क्रिय रहता है। इसके लक्षण दिखाई नहीं देते। समय पर इलाज न होने पर सुप्त टीबी सक्रिय में बदल जाती है, जो हानिकारक है। बीमारी होने पर छुपाएं नहीं, बल्कि अस्पताल जाकर इलाज कराएं। इस मौके पर रेड क्रॉस इंचार्ज मुकेश कुमारी व प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें