महेंद्रगढ़। प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को लेकर सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद्र आर्य ने नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड का जायजा लिया। इस मौके पर जब डेंगू वार्ड चेक किया तो मात्र दो बेड का डेंगू वार्ड बनाया हुआ था। वह वार्ड इतना छोटा है कि उसमें निकलने की जगह भी नहीं। मच्छरदानी एक तरफ पड़ी हुई थी। वेंटीलेटर बेड के साथ रखने की बजाय एक तरफ रखे थे तथा उनके कनेक्शन भी नहीं किए हुए थे। सिविल सर्जन ने प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनू को मच्छरदारी लगाने तथा वेंटीलेटर चालू करने के आदेश दिए है।
इस मौके पर उन्होंने डेंगू के लिए बनाया गया फीवर कॉर्नर भी चेक किया। इसके अलावा उन्होंने बेड भी ठीक तरीके से लगवाने के लिए निर्देश दिए। ताकि मरीज आराम से निकल सकें। इस दौरान उन्होंने प्रसुति वार्ड को भी चेक किया जहां पर उन्होंने नर्स एवं स्टाफ को डिलवरी केस बढ़ाए जाने तथा सभी सुविधाएं दिए जाने के आदेश दिए।
सभी अस्पतालों में सैंपलिंग की सुविधा:
सिविल सर्जन रमेशचंद्र आर्य ने निरीक्षण के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सीएचसी, उप नागरिक एवं नागरिक अस्पतालों में डेंगू सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल नारनौल भेजे जाएंगे, वहां पर चेक कर रिपोर्ट आ जाएगी। मरीजों को घूमने की आवश्यकता नहीं है। डेंगू का कार्ड टेस्ट यहां हो रहे हैं। अब तक 600 से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें पांच पॉजिटिव हैं। उनकी हालत ठीक है। उनको पूरा कोर्स दिया जा रहा है।
-
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद्र आर्य ने कहा कि इस बार डेंगू का सीजन देरी से शुरू हुआ है। इस वजह से सितंबर माह तक सीजन चलेगा। प्रदेश सरकार बढ़े डेंगू केस को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने प्रवर चिकित्सा अधिकारी को लेटर लिखकर फोगिंग करवाने के लिए कहा है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों की मीटिंग भी हुई है। सरपंचों को गांवों में फोगिंग करवानी होगी।
-
सिविल सर्जन ने बचाव के उपाय सुझाए
सिविल सर्जन ने कहा कि अगर किसी के मुंह, नाक तथा शरीर के अन्य किसी हिस्से ब्लीडिंग हो रही हो, शरीर पर रेसे बने हो तो तुरंत चिकित्सक के पास चेक करवाएं। फुल बाजू के कपड़े पहने, सप्ताह में एक दिन ड्राइ डे बनाए। मरीज नारियल का पानी पीए। ठीक होने के 48 घंटे तक कोई काम न करें, इस दौरान कोई भारी काम कर लेता है तो प्लेटलेट्स घटने की संभावना रहती है।
-
बाक्स:
डिलवरी केस बढ़ाने के दिए आदेश:
सिविल सर्जन ने एसएमओ को महेंद्रगढ़ अस्पताल के अंदर डिलवरी केस बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही सर्जरी की सुविधा कर दी जाएगी। ब्लड युनिट की व्यवस्था है। बिल्डिंग बन जाने पर ब्लड बैंक भी बना दिया जाएगा। इमरजैंसी के लिए एंबुलेंस की सुविधा है। उन्होंने बताया कि सरकार से दी जाने वाली सुविधाएं गर्भवती महिलाओं को मिलनी चाहिए।