फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी के प्रति जागरूक कर दिलाई शपथ

विज्ञापन
केशव नगर में टीबी के प्रति जागरूक करती कोऑर्डिनेटर शोभा। स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। केशव नगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीबी के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही देश को टीबी मुक्त करने की शपथ दिलाई।टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा रानी ने बताया कि आंगनबाड़ी में महिलाओं को टीबी के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के आदेश पर महेंद्रगढ़ जिले में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और सचिव बलवान सिंह लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके तहत निक्षय मित्र बनाए जा रहे हैं। टीबी मरीजों को पोष्टिक आहार बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि इस बीमारी से लड़ा जा सके। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर प्रेमलता और मंजू बाला और बलकेश आशा वर्कर सहित अन्य महिला मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें