नारनौल। ऑनलाइन जॉब के मामले में एक व्यक्ति को 143230 रुपये की चपत लग गई। पुलिस शिकायत में मोहल्ला मायचान निवासी राहुल कुमार ने बताया कि चार अगस्त को वर्क फ्राॅम होम के नाम से टेलीग्राम पर आनलाइन जॉब के लिए मैसेज आया। इसके बाद बिजनेस के लिए एक एजेंट का मैसेज आया। उसने बताया कि आपको ऑनलाइन प्रोडक्ट की मार्केटिंग करनी है तो इस एप से जुड़ जाए। इस एप पर काम करने के बाद उसे 800 रुपये कमिशन भी मिला। उसके बाद ज्यादा पैसे कमाने के लिए इस एप में इन्वेस्ट करने के लिए कहा। इस पर उसने 10000 रुपये जमा करवाए। इसके बाद उसे 17000 हजार रुपये उनकी तरफ से मिले। उसके बाद बैंक खाते में 50000 रुपये और जमा करवाए, लेकिन उसके 50000 रुपये वापस नहीं आए। इसके बाद उससे कहा गया कि 93230 रुपये प्रोडक्ट इन्वेस्टमेंट के लिए और भेजने होंगे। उसके बाद आपकी पुरी पेमेंट वापस हो जाएगी। इस तरह साइबर ठगों ने 143230 रुपये की आनलाइन ठगी कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।