मंडी, अटेली। अटेली पुलिस के एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर फ्राड करने का केस दर्ज किया है। गांव बजाड़ निवासी ललित यादव ने पुलिस शिकायत में कहा कि वह इंटरनेट पर सेल परचेज का काम करता है। वह सामान के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहा था, उसके बाद एक फोन आया। उसने कहा कि वह यह सामान सेल करते हैं। तीन दिन बात होने के बाद उसने रुपये डाल दिए। उसने मुझे एक क्यूआर कोड दिया। शिकायत में कहा गया कि 21 मार्च को 55,000 रुपये डाले गए थे। रुपये डालने के बाद 4-5 दिन तक वह गुमराह करता रहा, लेकिन अब तक न तो सामान मिला और न ही अब तक रुपये वापस लौटाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।