महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सोमवार को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर लगाया गया। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि स्वच्छता कर्मी परिसर को साफ और सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। शिविर में 62 स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित अन्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। प्रतिभागियों को स्वच्छता किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, प्रो. नीलम सांगवान सहित विश्वविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद