फोटो संख्या:61- गांव आदलपुर में ग्रामीणों को जल प्रति जागरूक करते विभाग की टीम--स्रोत- विभाग
महेंद्रगढ़। गांव आदलपुर में अटल भूजल योजना की टीम ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जल की गुणवत्ता पर चर्चा की गई। अटल भूजल योजना टीम की सदस्य रिंका यादव ने पानी की गुणवत्ता बताने वाले जैविक, भौतिक व रासायनिक पैरामीटर के बारे में बताया। उन्होंने भूजल बचाव का संकल्प लिया। इसमें मौजूद रणधीर सिंह, माडूराम पंप ऑपरेटर, राजेश, हवा सिंह ,समेर सिंह, पुष्पा, सीता, सुनीता आदि शामिल हुए। संवाद